मेयर चुनाव से पहले केजरीवाल को झटका, आप पार्षद सुनीता भाजपा में हुईं शामिल

Share this post

मेयर चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को झटका लगा है। दिल्ली के वार्ड नंबर 130 द्वारका सी से आम आदमी पार्टी की पार्षद सुनीता ने सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं।
मेयर चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को झटका लगा है। दिल्ली के वार्ड नंबर 130 द्वारका सी से आम आदमी पार्टी की पार्षद सुनीता ने सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया है।
बता दें कि 26 अप्रैल को मेयर चुनाव होना है। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशियों का एलान भी कर दिया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से मेयर पद पर एक बार फिर डॉक्टर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल मैदान में होंगे। वहीं, भाजपा की तरफ से मेयर पद के लिए शिखा राय और डिप्टी मेयर पद पर सोनी पांडे टक्कर देंगी।

Akanksha Dixit
Author: Akanksha Dixit

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Radio Live