धनखड़ बोले- राज्य स्तर पर कुछ नौकरशाहों के पास राजनेताओं से ज्यादा ताकत, आत्ममंथन की जरूरत

Share this post

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने 16वें सिविल सेवा दिवस के दो दिवसीय समारोह के उद्घाटन के मौके पर कहा कि राज्य स्तर पर कुछ नौकरशाह राजनेताओं के लिए एक वास्तविक चुनौती बन रहे हैं। उनके पास अधिक शक्ति है जिससे कोई भी राजनेता ईर्ष्या कर सकता है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कहा कि राज्य स्तर पर कुछ नौकरशाहों के पास राजनेताओं की तुलना में अधिक शक्ति है। उन्होंने आत्मनिरीक्षण और उनकी काउंसलिंग करने का आह्वान किया ताकि सिविल सेवा को लेकर जो लोगों का विश्वास है उसके अनुरूप वे काम कर सके। सिविल सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में राजनीतिक आकाओं की मिलीभगत, संघीय ढांचे पर दबाव और पारदर्शिता एवं जवाबदेही को नुकसान पहुंचाने के कारण ‘भारत के मजबूत ढांचे’ को कमजोर किया जा रहा है

Akanksha Dixit
Author: Akanksha Dixit

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Radio Live