पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन में लगी आग, पांच जवानों की गई जान

Share this post

पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसमें पांच जवान जान गंवा चुके हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सैन्य वाहन में आग लगने से पांच जवानों की जान चली गई। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर सैन्य और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों के साथ मिलकर वाहन में लगी आग बुझाकर राहत और बचाव अभियान चलाया। घने जंगल वाले भाटादूडियां इलाके में लगी सैन्य वाहन में आग की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर आसमानी बिजली गिरने से घटना होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, जिस इलाके में यह हादसा हुआ है वहां पिछले साल आतंकियों और सैन्य कर्मियों के बीच कई दिन तक मुठभेड़ भी हुई थी।

Akanksha Dixit
Author: Akanksha Dixit

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Radio Live