सीएम योगी ने खेली फूलों की होली, धूमधाम से निकली शोभायात्रा, खूब उड़ा अबीर-गुलाल

Share this post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होलिका दहन में कोई जन-धन की हानि न होने पाए। होलिका दहन बुराई के अंत का माध्यम है। ऐसे में किसी का नुकसान हुआ तो यह अन्याय व अधर्म होगा। हमें अन्याय और अधर्म से बचना होगा। होलिका दहन उत्सव समिति पांडेयहाता की ओर से सोमवार को होलिका दहन की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोग होली के गीतों पर नाचते-गाते नजर आए। जिधर से शोभायात्रा निकली वहां माहौल होलीमय हो गया। शोभायात्रा का शुभारंभ गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरती करने के बाद फूलों की होली खेलकर किया। शोभायात्रा पांडेयहाता से शुरू होकर घंटाघर, मदरसा चौक, लालडिग्गी, घासीकटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, चरणलाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, घंटाघर से नॉर्मल होते हुए पुनः पांडेहाता चौक पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ा, फिर बैंड-बाजा और अंत में भक्त प्रहलाद व होलिका की झांकी चल रही थी। इस दौरान होली के गीतों पर युवा नाचते गाते चल रहे थे। जिधर से शोभायात्रा गुजर रही थी, वहां रंग, अबीर और गुलाल से लोग स्वागत कर रहे थे। इससे पूरे माहौल में होली की मस्ती घुल रही थी।

Report- Akanksha Dixit.

Akanksha Dixit
Author: Akanksha Dixit

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Radio Live