अब्बास अंसारी के ईडी के शिकंजे में फंसते ही ओपी राजभर के बदले सुर, अखिलेश यादव को लेकर कही बड़ी बात

Share this post

बांदा जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से मऊ सदर विधान सभा से विधायक अब्बास अंसारी की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बांदा जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से मऊ सदर विधान सभा से विधायक अब्बास अंसारी की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। विधायक अब्बास अंसारी के ईडी के शिकंजे में आते ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के सुर भी बदल गए। रविवार को मऊ जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती पार्टी के एक कार्यकर्ता की तबीयत जानने पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान अब्बास अंसारी को अपनी पार्टी का विधायक मानने से साफतौर पर इंकार कर दिया।
पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को टिकट दिलाना सपा मुखिया अखिलेश यादव की साजिश थी। ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बातचीत में सदर विधायक अब्बास अंसारी के बारे में पूछे जाने पर कहा, अब्बास अंसारी हमारे विधायक नहीं हैं। दरअसल, वह अखिलेश यादव के हैं। केवल विधिक तौर पर पार्टी का चुनाव चिन्ह लेने के कारण ही वह हमारी पार्टी के विधायक कहला रहे हैं। अब्बास सपा का ही झंडा लगाकर घूमते थे। ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने डमी प्रत्याशियों को सुभासपा का टिकट दिलवाकर पार्टी को खत्म करने का प्रयास किया। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश को बहुत घमंड हो गया था कि विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में उनकी सरकार बन रही है, इसलिए उन्होंने डमी उम्मीदवार देकर मुझे खत्म करने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर बहुत कहने-सुनने के बाद ही मजबूत उम्मीदवारों को सुभासपा के कोटे से टिकट दिया गया।
राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश ने जिस सीट पर सुभासपा को टिकट दिया, वहां यही चाहा कि पार्टी हार जाए, लेकिन वह उनके दांव को समझ नहीं पाए थे। बताते चलें कि सुभासपा ने सपा नीत गठबंधन में शामिल होकर 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे छह सीटों पर जीत हासिल किया था। सुभासपा के विजेता उम्मीदवारों में पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी भी शामिल है। वर्तमान समय में ईडी धन शोधन के मामले में अब्बास से पूछताछ कर रही है। मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ गलत तरीके से हथियार खरीदने समेत कई अन्य आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं।

Report- Akanksha Dixit.

Akanksha Dixit
Author: Akanksha Dixit

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Radio Live