चोरों का सरदार हूं, बयान पर अड़े नीतीश के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह बोले – जो कहा, पीछे नहीं हटूंगा

Share this post

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिए चोरों के सरदार वाले बयान पर कहा है कि जो कुछ उन्होंने कहा है उससे वह अपने बयान से हिलने वाले नहीं हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मंगलवार को यह बात कही है बिहार के कृषि मंत्री अपने बयान से सुर्खियों में बने हुए हैं। सोमवार को खुद को चोरों का सरदार बताने वाले कृषि मंत्री के अपने बयान पर अड़े हुए हैं। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा है उस पर अडिग हैं। चोरों के सरदार वाले बयान पर मंत्री ने कहा कि अबतक किसी नेता और अफसर ने उनसे इस बयान को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। अपने बयान पर कृषिमंत्री ने कहा कि वो उस बयान पर कायम हैं और उन्होंने जो कुछ भी कहा है सही कहा है।
कृषिमंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके बयान पर किसी ने कोई विवाद नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अबतक न तो किसी नेता ना ही किसी अफसर ने उनके बयान पर ऐतराज जताया है। सुधाकर सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी फिर चाहे वह कोई भी हो। बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने सोमवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था कि कृषि विभाग के कर्मचारी और अफसर चोर हैं और वो खुद चोरों के सरदार हैं। जिसके बाद से विपक्षी दलों ने कृषि मंत्री और नीतीश सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। सुधाकर सिंह ने अपने विभाग के अफसरों और कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा था कि नकली रिपोर्ट पेश करने का काम भी अधिकारी और कर्मचारी करते हैं।

Report- Akanksha Dixit.

Akanksha Dixit
Author: Akanksha Dixit

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Radio Live