राहुल गांधी की 42 हजार की टीशर्ट पर भारतीय जनता पार्टी ने कसा तंज, लिखा- भारत देखो

Share this post

भारतीय जनता पार्टी के टि्वटर हैंडल से किए गए ट्वीट में राहुल गांधी की इस टीशर्ट की कीमत 41 हजार 257 रुपए बताई गई है। बता दें कि कांग्रेस सांसद इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने पहनावे को लेकर भाजपा के निशाने पर हैं। इस यात्रा के दौरान पहनी गई राहुल गांधी की टी शर्ट की फोटो ट्वीट करते हुए भाजपा ने तंज किया है। भाजपा के टि्वटर हैंडल से किए गए ट्वीट में राहुल की इस टीशर्ट की कीमत 41 हजार 257 रुपए बताई गई है। बता दें कि कांग्रेस सांसद इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई है।
भाजपा के टि्वटर हैंडल राहुल गांधी की तस्वीर के साथ उस टी शर्ट की भी फोटो ट्वीट की गई है, जो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पहनी है। इस ट्वीट के मुताबिक यह सफेद पोलो टी शर्ट बरबेरी कंपनी की है और इसकी कीमत 41 हजार 257 रुपए की बताई गई है। ट्वीट के साथ तंजिया अंदाज में कैप्शन लिखा है, भारत देखो। इसके जरिए भारत राहुल गांधी द्वारा सादगी के साथ इस यात्रा का आयोजन की पोल खोलने की कोशिश की गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई है। यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में जाकर खत्म होगी। कांग्रेस के मुताबिक यह यात्रा करीब 150 दिन तक चलेगी। इस दौरान कुल 3,500 किलोमीटर लंबा सफर तय किया जाएगा। बरबेरी ब्रिटेन की क्लोदिंग कंपनी है। हालांकि इसकी वेबसाइट के जरिए भारत में डायरेक्ट कपड़े खरीदने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस कंपनी को 1856 में थॉमस बरबेरी द्वारा स्थापित किया गया था। उस वक्त थॉमस बरबेरी की उम्र केवल 21 साल थी। उन्होंने इस कंपनी में ऐसे कपड़े बनाने का फैसला किया था, जो ब्रिटेन के मौसम से वहां के लोगों की सुरक्षा करें।

Report- Akanksha Dixit.

Akanksha Dixit
Author: Akanksha Dixit

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Radio Live